July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

इसी क्रम में प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने आज सपरिवार कोरबा नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामढ़ी, कोरबा मतदान केंद्र में मतदान किया।

मतदान के बाद विकास रंजन महतो ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए।”

प्रदेश में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, और मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.