कोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 25 से सोनू भाटिया को मिला चुनाव प्रभारी का दायित्व




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 25, शिवाजी नगर से सोनू भाटिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने एचआईजी मित्र मंडल परिवार के बुजुर्गों को सादर प्रणाम करते हुए सभी मतदाता भाइयों एवं भाभियों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की है।
सोनू भाटिया ने कहा कि भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संतोष राय को बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और महापौर पद के लिए पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत को भी समर्थन दें, जिससे कोरबा नगर निगम में भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने कांग्रेस की पिछले 10 वर्षों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दौरान कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ और जनता को सिर्फ गुमराह किया गया।
उन्होंने जनता से “अब नहीं तो कभी नहीं” की भावना के साथ बदलाव लाने की अपील की और कहा कि उनका एक वोट कोरबा की दिशा और दशा बदल सकता है। सोनू भाटिया ने भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में कोरबा का समग्र विकास होगा और क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास!
– सोनू भाटिया
चुनाव प्रभारी, वार्ड क्रमांक 25, शिवाजी नगर, कोरबा


