July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबाहर में महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दिखाया एकजुटता

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर जनसमर्थन की लहर तेज हो गई है। वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबाहर में आज भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल एवं महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के समर्थन में महिलाओं ने जोरदार जनसमर्थन व्यक्त किया।

इस मौके पर वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा रखते हुए वे महापौर पद के लिए संजू देवी राजपूत (ईवीएम क्रमांक 3, सफेद रंग) और पार्षद पद के लिए चंद्रकली शिव जायसवाल के पक्ष में मतदान करेंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर चुनाव प्रचार में शामिल हुईं और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाए। स्थानीय नागरिकों का भी भाजपा प्रत्याशियों को व्यापक समर्थन मिलता दिख रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है।

“सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ जनता से अपील— मतदान अवश्य करें और भाजपा को विजयी बनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.