March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील

 

      त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****/। कोरबा नगर निगम महापौर एवं पार्षद पद के लिए आगामी 11 फरवरी 2025 (मंगलवार) को मतदान संपन्न होगा। सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें और नगर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

भाजपा समर्थकों ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत को सफेद रंग की ईवीएम मशीन में क्रम संख्या 3 पर मतदान करें। साथ ही, नगर निगम के सभी 67 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपना समर्थन और आशीर्वाद दें।

जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिचितों और संबंधियों से भी मतदान करने का निवेदन करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

“आपका एक वोट नगर के भविष्य को संवार सकता है। मतदान अवश्य करें!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.