वार्ड 58 सरदार पटेल नगर में भाजपा को समर्थन, विकास के लिए सुखविंदर कौर को जिताने की अपील



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है, और मतदाताओं को सही निर्णय लेने की अपील की जा रही है। वार्ड क्रमांक 58 सरदार पटेल नगर में मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुखविंदर कौर को समर्थन देने का आग्रह किया गया।
स्थानीय नागरिकों से कहा गया कि चुनाव केवल व्यक्ति का चयन नहीं, बल्कि विचारधारा का प्रवाह है। कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड का संपूर्ण विकास नहीं कर सकता, इसलिए क्षेत्र के सम्मान और विकास को नगर निगम में स्थापित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को ही चुना जाए।
भाजपा समर्थकों और वार्डवासियों ने अपील की कि सुखविंदर कौर की सहज, सरल और ईमानदार छवि को देखते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दें और कमल निशान (🪷) पर मतदान करें। मतदाताओं को भरोसा दिलाया गया कि भाजपा की नीतियां वार्ड और नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
“समृद्ध और विकसित वार्ड के लिए— सिर्फ 🪷 कमल निशान पर वोट करें!”



