विचारधारा के प्रवाह में भाजपा ही विकल्प, वार्ड 31 से भैया अशोक चावलानी को दें अपना समर्थन”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ वार्ड 31, : नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 31 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी भैया अशोक चावलानी ने जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए मतदाताओं से भाजपा को चुनने की अपील की।
अपने संबोधन में अशोक चावलानी ने कहा कि चुनाव केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा का प्रवाह है। वार्ड के संपूर्ण विकास के लिए एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल भाजपा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड का समुचित विकास नहीं कर सकता, क्योंकि शहर और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलती है।
अशोक चावलानी को वार्ड का सहज, सरल और ईमानदार प्रत्याशी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल 🪷 पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड के सम्मान को नगर निगम में स्थापित करने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का संकल्प दोहराया।
जनसंपर्क के दौरान वार्ड के नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में समर्थन व्यक्त किया और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।


