महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा को मिला बहनों का समर्थन, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत व पार्षद प्रत्याशी लोकेश्वरी भारद्वाज के लिए मांगे वोट




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****: कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के मद्देनजर महिला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 45 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती लोकेश्वरी भारद्वाज के समर्थन में वोट देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी बहनों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा नेत्रियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।
इस अभियान में मुख्य रूप से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना रुनीझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास जताते हुए महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी लोकेश्वरी भारद्वाज को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अभियान से यह स्पष्ट हो गया कि नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भाजपा को उनका व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।


