August 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 43 में भव्य रैली एवं ऐतिहासिक आम सभा में उमड़ा जनसैलाब, पार्षद प्रत्याशी हितांद अग्रवाल को मिला व्यापक समर्थन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ वार्ड 43,: भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी श्री हितांद अग्रवाल के समर्थन में वार्ड 43 में एक भव्य रैली एवं ऐतिहासिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताया।

रैली में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की। इसके बाद आयोजित आम सभा में हितांद अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए वार्ड के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने साफ-सफाई, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया।

सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय जनता ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन हितांद अग्रवाल ने दिया। इस ऐतिहासिक आम सभा और विशाल रैली से यह स्पष्ट हो गया कि वार्ड 43 की जनता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में है और बदलाव के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.