वार्ड 27 में भाजपा प्रत्याशी वर्षा वैष्णव के समर्थन में निकली भव्य रैली

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ महाराणा प्रताप नगर: वार्ड क्रमांक 27 में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन किया गया। वार्ड के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी का उत्साहवर्धन किया।
रैली के दौरान स्थानीय जनता ने वर्षा वैष्णव के समर्थन में नारे लगाए और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड भ्रमण के दौरान वर्षा वैष्णव ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और अपने विजन को साझा किया।
स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और उनके नेतृत्व में वार्ड के विकास की उम्मीद जताई।
