February 7, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 40 एवं 44 बालकों मंडल में भाजपा की रणनीतिक बैठक, विजय संकल्प मजबूत

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 40 और 44 बालकों मंडल में भाजपा की दुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह और जिला अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा) अनिरुद्ध कुमार चंद्र ने किया।

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित नेताओं ने भाजपा के विजन और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि भाजपा ही कोरबा के विकास की गारंटी है और केंद्र, राज्य तथा नगर निगम में भाजपा की सरकार होने से जनता को विकास के अधिकतम लाभ मिलेंगे।

सभा में यह स्पष्ट हुआ कि वार्ड 40 और 44 में भाजपा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया और आने वाले चुनाव में पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

🔹 भाजपा के साथ विकास सुनिश्चित!

🔹 “फिर एक बार, भाजपा सरकार!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.