त्रि-स्तरीय भाजपा सरकार से होगा तेज़ विकास, जागरूक मतदाता बनाएंगे भाजपा को विजयी



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ नगर पालिका निगम कोरबा के अंतर्गत वार्ड के सभी मतदाता अत्यंत जागरूक और समझदार हैं। वे भली-भांति जानते हैं कि निगम का कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार में ही संभव है क्योंकि वर्तमान में केंद्र में भाजपा, प्रदेश में भाजपा और यदि निगम में भी भाजपा का महापौर और पार्षद चुने जाते हैं, तो त्रि-स्तरीय (Triple Engine) सरकार से विकास को और अधिक गति मिलेगी।

इसलिए, एक जागरूक मतदाता कभी भी अपना मत निर्दलीय या किसी अन्य को देकर बर्बाद नहीं करेगा, बल्कि सिर्फ और सिर्फ कमल का बटन दबाकर भाजपा को सशक्त बनाएगा। भाजपा ही कोरबा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान कर सकती है।
🔹 जय भाजपा! तय भाजपा!



