May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 20 पथरीपारा में भाजपा को भारी समर्थन, जनता का स्नेह और विश्वास तय कर रहा विजय

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  आज 07 फरवरी 2025 को नगर पालिका निगम कोरबा के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 पथरीपारा में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह ने भाजपा के पक्ष में आम जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान वार्ड में जबरदस्त उत्साह देखा गया और भाजपा के पक्ष में माहौल पूरी तरह अनुकूल नजर आया।

 

महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत:
श्रीमती संजू देवी राजपूत कोरबा नगर की जानी-मानी समाजसेवी और कर्मठ भाजपा नेता हैं। वे हमेशा से जनहित के कार्यों में आगे रही हैं और समाज सेवा को प्राथमिकता देती हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और विकास के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। भाजपा ने उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाकर विकास और सुशासन की दिशा में अपने संकल्प को दोहराया है।

 

पार्षद प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह:
चंद्रलोक सिंह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के निष्ठावान नेता हैं। वे वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं और जनता के बीच उनकी छवि एक ईमानदार व समर्पित कार्यकर्ता की है। स्थानीय समस्याओं के समाधान और वार्ड के समग्र विकास के लिए उनका विजन स्पष्ट है, जिसके चलते जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है।

जनता के इस अपार स्नेह और समर्थन ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा की विजय तय है और आने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहराने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.