वार्ड 55 सुमेधा-नागिनभाठा में भाजपा को जनता का अपार समर्थन




कोरबा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी किशन केवट के समर्थन में विशाल आमसभा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा के वार्ड 55 सुमेधा-नागिनभाठा में भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी किशन केवट के समर्थन में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के अनुज कौशल देवांगन ने जनता से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
सभा में भारी जनसमर्थन और अपार उत्साह देखने को मिला। जनता ने विकास और सुशासन के संकल्प को आशीर्वाद देते हुए भाजपा के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा की शानदार भीड़ और जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता भाजपा के विजन के साथ मजबूती से खड़ी है और आगामी चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिलने वाला है।


