March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरेड़ीमुड़ा, फर्टिलाइजर बस्ती व नगीनभाटा में भाजपा की नुक्कड़ सभाएं, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील”

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर पालिक निगम कोरबा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को तेज कर दिया है। इसी क्रम में बरेड़ीमुड़ा, फर्टिलाइजर बस्ती और नगीनभाटा में भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशी मुकुंद सिंह कन्वर, जनक सिंह राजपूत और किशन कैवर्त्य के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।

इन सभाओं में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता से सीधा संवाद किया और नगर के समग्र विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा को स्वच्छ, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के सहयोग से नगर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता अभियान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, सड़कों का विकास, जल निकासी व्यवस्था और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जाएंगे।

जनता को दी गई विकास योजनाओं की जानकारी

सभा में मौजूद पार्षद प्रत्याशियों मुकुंद सिंह कन्वर, जनक सिंह राजपूत और किशन कैवर्त्य ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर प्रत्येक वार्ड में सीसी सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान, ओपन जिम और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

भाजपा के प्रति जनता में उत्साह

नुक्कड़ सभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों का जोशीला स्वागत किया और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने निर्णायक कदम उठाने का वादा किया।

“भाजपा की जीत से ही होगा कोरबा का विकास” – संजू देवी राजपूत

महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा को विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाना ही भाजपा का संकल्प है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर नगर के विकास को नई दिशा देने का मौका दें।

नुक्कड़ सभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर दिखा, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.