March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचाया समर्थन का संदेश”

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/। नगर पालिक निगम कोरबा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशी यशवंत साहू बंटी, अजय विश्वकर्मा, चंद्रलोक सिंह, राकेश वर्मा और वर्षा वैष्णव ने आज घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और जनता से समर्थन मांगा।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने जनता को भाजपा की विकासपरक नीतियों और नगर के लिए उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कोरबा को आधुनिक, स्वच्छ और आत्मनिर्भर नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशियों का अभिनंदन किया और चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा प्रत्याशियों ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी जीत के बाद नगर में हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, सड़क और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में जनसंपर्क अभियान जोश और उत्साह से भरा रहा, जिससे नगर में चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.