भाजयुमो की बैठक में रणनीति तय, 9 फरवरी को कोरबा में निकलेगी भव्य बाइक रैली”



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो और नगर निगम कोरबा क्षेत्र के प्रदेश संगठन प्रभारी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में तय किया गया कि दिनांक 09 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली गौ माता चौक से शुरू होकर टी.पी. नगर, निहारिका, कोसाबाड़ी, बालको होते हुए दर्री लाल मैदान तक पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने कहा कि यह रैली युवाओं के जोश और पार्टी के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि यह रैली सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी होगी। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जोश और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह रैली युवाओं की एकजुटता और भाजपा के प्रति समर्थन को दर्शाएगी।



