December 7, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पुरानी बस्ती वार्ड क्र. 6 में भाजपा प्रत्याशियों का जोशपूर्ण प्रचार, जनता का मिल रहा अपार समर्थन

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पुरानी बस्ती वार्ड क्र. 6 में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर जी एवं महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत जी ने अपने प्रचार अभियान में जोरदार गति पकड़ ली है। क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क करते हुए और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से वे जनता से सीधा संवाद कर रही हैं।

 

चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है। मतदाता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत होती जा रही है।

नूतन सिंह ठाकुर जी ने अपने संबोधन में कहा कि “हम वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। जनता को बेहतर सुविधाएँ और स्वच्छ प्रशासन देना हमारी प्राथमिकता होगी।” वहीं, महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत जी ने शहर के समग्र विकास का संकल्प लेते हुए सभी नागरिकों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का समर्थन दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे यह चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.