कुमगरी में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन सभा, संजू देवी राजपूत और मुकुंद कंवर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/वार्ड 54, कुमगरी – 02 फरवरी 2025: भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी मुकुंद कंवर के समर्थन में कुमगरी क्षेत्र में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सामने रखते हुए कमल के निशान पर मतदान करने की अपील की।
सभा में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय जनता के प्रिय नेता लखन लाल देवांगन भैया जी के छोटे भाई, आदरणीय कौशल देवांगन भैया जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की जीत ही क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
कौशल देवांगन भैया जी ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा की नीति और नीयत दोनों जनता के हित में हैं। विकास, समृद्धि और सुशासन ही भाजपा का लक्ष्य है, और कुमगरी क्षेत्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मुकुंद कंवर को पार्षद चुनना जरूरी है।”
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा जताई और पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया। जनसैलाब को देखकर यह स्पष्ट हो गया कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। मुकुंद कंवर की जीत न केवल कुमगरी के उज्जवल भविष्य का प्रतीक बनेगी, बल्कि यह भाजपा की विकास यात्रा को और सशक्त करेगी।






