संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन: वार्ड 43 में जनसंपर्क अभियान एवं बैठक आयोजित




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालको, सेक्टर 3 में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 43 के पार्षद प्रत्याशी श्री हितानंद अग्रवाल एवं महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बालको कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संघ के सदस्यों ने प्रत्याशियों को समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष श्री संजय साहू का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा कार्यकर्ता, बालको कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं वार्ड के सम्मानित नागरिक शामिल थे। बैठक के दौरान भाजपा के विचारधारा, संगठन की रणनीति और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस सफल आयोजन से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में नया उत्साह और जोश देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वार्ड 43 में पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है।


