May 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रोटरी क्लब का समाजसेवी प्रयास: जरूरतमंदों को मिला नई रोशनी का उपहार

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/, रोटरी क्लब की एक सराहनीय पहल के तहत, कई मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मरीजों को आज कोरबा में वापस लाया गया, जहां उनके परिजनों ने इस सेवा की प्रशंसा करते हुए इसे वरदान बताया।

मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अभियान के अंतर्गत आज भी कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए एम.जी.एम. अस्पताल, रायपुर भेजा गया है।

 

रोटरी क्लब ने आम जनता से अपील की है कि वे इस निशुल्क ऑपरेशन योजना का लाभ उठाने के लिए क्लब से संपर्क करें। मीडिया प्रभारी रोटे पारस जैन ने बताया कि यह पहल न केवल मरीजों के जीवन में रोशनी ला रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का भी संदेश दे रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.