कोरबा अंचल सहित आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल के बाद जिओ की सेवाओं का भी निकला जनाजा
1 min read



* आम जनता हलाकान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा अंचल में पिछले एक महीने से लब्धख्याति जिओ मोबाइल इंटरनेट आदि की सभी सेवाओं का बहुत ही बुरा हाल हैं। कोरबा, कटघोरा, चांपा, पाली आदि क्षेत्र के लिए भी मोबाइल सेवाएं पुरी तरह से ठप्प हो चुकी हैं। एक तो अंचल में रेल सुविधा हैं ही नहीं, वही दुसरी और सड़को की हालत इतनी खराब हैं की जान को जोखिम में डाले बिना सड़को का सफर संभव ही नहीं हैं। कोरबा-चांपा के लिये जिओ की मोबाइल सेवाएं भी बंद पडी हुई हैं। जिससे जनता बुरी तरह से हलाकान हैं। ऐसा कोई दबंग राजनेता भी नहीं हैं। जो इन समस्याओ से निजात दिला सके। तीतर को देखकर तीतर रंग बदलता हैं, किंतु ऐसा लगता हैं की बीएसएनएल की सेवाओं का जनाजा निकलते ही जिओ की सेवाएं भी आईसीयू के बिस्तर पर मृत प्रायः सी पडी हैं। चौकाने वाली बात यह हैं की बिल पटाने में उपभोक्ताओं की थोड़ी देर की चुक भी इन्हे बर्दाश्त नहीं, तत्काल सेवा विक्क्षेद कर दी जाती हैं, और इनकी अपनी शशुल्क सेवाएं बंद पडी रहती हैं। आज अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी इन सेवाओं पर धनपिपाशु बहु धंधेबाजों का लगभग एकाधिकार स्थापित हो चुका हैं। ऐसी परिस्थिति में देश की आम जनता जिसकी शिक्षा, चिकित्सा, व्यायसायिक पारीवारिक और सामाजिक विकास का प्रमुख अंग बन चुका हैं। उसकी दिशा-दशा कौन सुधारेगा। इस कड़ी में सर्वाधिक दुर्दशा कंचन, कांसा और कोसा नगरी चांपा की हैं। इसकी सुध किसके भागीरथ प्रयास से संभव होगी, कहा नहीं जा सकता।


