March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बरपाली तहसीलदार राहुल पांडेय को कोरबा जिला कार्यालय में संलग्न किया गया है।
राजस्व प्रकरण में तेजी लाने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने 5 तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार बरपाली तहसीलदार राहुल पांडे को जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। अभिजीत राजभानू को करतला के साथ बरपाली का अतिरिक्त तहसीलदार का प्रभार दिया गया है। लीलाधर ध्रुव को पसान से तबादला कर अजगरबहार तहसीलदार बनाया गया है। जिला कार्यालय में पदस्थ विरेन्द्र कुमार को पसान पदस्थ किया है। वही श्रीमती सविता सिदार को अजगरबाहर से कोरबा तहसील के नायब तहसीलदार बनाया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.