May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  29 अक्टूबर को पूरे विश्व में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कोरबा के स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सालय आयुर्वेद सदन: पंचकर्म चिकित्सालय में आयुर्वेद दिवस पर विधि-विधान के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना की गई और संचालक तथा लब्ध प्रतिष्ठित पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने लोक कल्याण के लिए भगवान धनवंतरी से आशीर्वाद मांगा। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि आज आयुर्वेद के प्रति भारत ही नहीं बल्कि विश्व में रूझान बढ़ा है और लोग स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद चिकित्सा का सहारा ले रहे हैं। भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना में एसईसीएल से सेवा निवृत्त अभियंता कन्हैय्या सोनी सहित बेटा-बहू एवं नाती-पोता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
मनीषा सिंह ने बताया कि सनातन काल में भारत सभी क्षेत्रों में विश्व गुरू था और कालांतर में भारत ने ही चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व को आयुर्वेद का मार्ग दिखाया। भगवान धनवंतरी का इस संसार में इसलिए ही अवतरण हुआ कि वे लोगों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की उत्पत्ति करी। भगवान धनवंतरी का अवतरण लोक कल्याण की भावना के लिए ही हुआ है और उनकी पूजा से हमें उत्कृष्ट स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है और हमारी काया निरोगी और दीर्घायु रहती है। उन्होंने भगवान धनवंतरी से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग और आयुर्वेद को विश्व पटल तक पहुंचाया, जिसका लाभ पूरे विश्व को मिल रहा है। धनवंतरी जयंती को भी अब विश्व आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाना भारत की बड़ी उपलब्धि है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.