May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* सजग कोरबा के तहत त्यौहार को सावधानी से मनाने की अपील
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील करी हैं की सभी यह त्यौहार सावधानी और सतर्कता के साथ मनाए और साइबर स्कैम से बचे।

 

 

इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा पाम्पलेट जारी कर सभी से इसको पालन करने आग्रह किया गया हैं।
# जारी एडवाइजरी में बताई गयी सावधानियाँ
* अनजान मैसेज, कॉल/वीडियो कॉल का ना करें रिप्लाई
* कॉल पर किसी के कहने से पैसे ना करें ट्रान्सफर
* अपना यूजर नेम, पासवर्ड किसी से ना करें शेयर
* कॉलर को अपने फोन पर आए ओटीपी की जानकारी ना करे शेयर
* कॉल पर कोई डराने की कोशिश करे तो ना डरे बिल्कुल
* अनजान कॉलर के साथ पर्सनल व फाइनेंशियल जानकारी ना करें शेयर
* अनजान नंबर से आए लिंक्स को कभी ना करें क्लिक
* अनजान व्यक्ति के कहने से किसी भी एप्प को ना करें डाउनलोड
* एप्प या वेबसाइट्स की विश्वसनीयता की करें पूर्ण जांच
कोरबा जिला पुलिस के द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की गई हैं कि कोई भी साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करे या https://cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर रिपोर्ट करें एवं नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.