February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा ने बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर फ्लाई ऐश गिरने की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 3 दिन के लिए फ्लाई ऐश के परिवहन पर रोक लगा दी है। यह रोक 4 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
जानकारी के अनुसार मंडल के निरीक्षण में पाया कि मार्ग पर जगह-जगह पर फ्लाई ऐश गिरा हुआ था। पहले भी फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए निर्देश दिए गए थे और उल्लंघन की स्थिति में पर्यावरणीय क्षतिपूति भी अधिरोपित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन जारी है। मंडल ने डीएसपीएम एनटीपीसी एचटीपीएस बालको को पत्र लिखकर फ्लाई ऐश के परिवहन पर रोक की जानकारी दी है। साथ ही, मंडल ने निर्देश दिया है कि 3 दिन के भीतर मार्ग से फ्लाई ऐश हटा लिया जाए, इसके बाद ही परिवहन बहाल किया जाएगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रमेन्द्र पांडेय ने कहा कि उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उनसे अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97171-39094 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.