February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की उपस्थिति में अधिकारी कर्मचारियों ने उनका सम्मान कर दी विदाई
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  नगर पालिक निगम कोरबा के कार्यपालन अभियंता एम.एन. सरकार एवं अभियंता अरूण बघेल आज अपनी दीर्घकालीन सेवा के पश्चात निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागार में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की विशेष उपस्थिति में निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने उक्त दोनों साथी अधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें विदाई दी गई तथा निगम की सेवा के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यो व उपलब्धियों को स्मरण किया गया। नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने उक्त दोनों अधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करी।
इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता एम.के. वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता ए.के. शर्मा, भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, एन.के. नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, अजीत तिग्गा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, लेखाधिकारी अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी प्रदीप सिकदर, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे़, उत्तम साहू, सहायक अभियंता योगेश राठौर, सुनील तांडे, मोतीलाल बरेठ, राहूल मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, आकाश अग्रवाल, विनोद गोंड़, सोमनाथ डेहरे, अभय मिंज, गोयल सिंह विमल, अंजूलता तिग्गा, अनिरूद्ध शुक्ला, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, हेमंत गभेल, सरस देवांगन, .शांतिलाल सोनी, रामकृष्ण सोनी, दीनदयाल साहू, अरूण वर्मा, हिमांशु राठौर, दिवाकांत जायसवाल, रामसिंह नेताम, अजय शुक्ला, जी.एस. चंदेल, गोविंद पालीवाल, भानू साहू, सुशील तिवारी, गंगा तिवारी, एच.डी. महंत, सौरभ रात्रे, मनोज श्रीवास आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने उक्त सेवानिवृत्त अभियंताओं का सम्मान किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन निगम के कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला के द्वारा किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.