


कुसमुंडा श्रमिक संगठन में मचा हुआ हैं घमासान
* अध्यक्ष के निष्कासन चिट्ठीपश्चात सामूहिक इस्तीफे की खबर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के एसईसीएल-कुसमुंडा में एचएमएस श्रमिक संगठन में घमासान मचे होने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं।
बताया जा रहा हैं की एक ओर एचएमएस के महामंत्री कुसमुंडा क्षेत्र अरुण झा ने संगठन विरोधी कार्यों की वजह से एचएमएस कुसमुंडा के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजलाल पनिका को पहले संगठन से बाहर कर दिया।इसके पश्चात दूसरी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसके तहत एचएमएस के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजलाल पनिका सहित कुल 38 लोगों से एचएमएस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
जिसकी चिट्ठी केंद्रीय महामंत्री नाथू लाल पांडेय के नाम प्रेषित की गई है। अब ये देखना होगा की इस सामूहिक इस्तीफे का फायदा कौन यूनियन उठाता हैं।

