February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

* पश्चिम बंगाल के 3 लोगों सहित 4 लोगो पर ठगी करने के आरोप में जुर्म दर्ज
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में एमबीबीएस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत बांकीमोंगरा निवासी हरनारायण देवांगन की पुत्री ईशा देवांगान ने नीट 2021-2022 में उत्तीर्ण की। बताया जा रहा हैं की रिजल्ट ओपन होने के बाद उसकी माँ के पास फोन आया और बेटी का मेडिकल कालेज में भर्ती करवाने के नाम पर 50000 रुपये अपने मोबाईल में सीट बुकिंग के लिये ट्रांसफर करवाए। फिर उनको दुर्गापुर बुला ने के बाद अन्य कुछ लोगो से मिलवाया। चारों ने उसकी पुत्री का ओरिजनल डाक्यूमेंट सनाका मेडिकल कालेज दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में जमा करने के नाम पर फीस के लिए 20 लाख रूपये में से 14 लाख को RTGS और 6 लाख रूपये नगद लिये। रात्रि 9 बजे तक एडमिशन नहीं हो पाया और उन लोगो ने बोला पोर्टल बंद हो गया है, 10-15 दिन पोर्टल खुलने में लग सकता है। कुछ दिन बाद उससे बात करने पर बताया कि आपका 20 लाख रूपये और डाक्यूमेंट कालेज में जमा है। फिर उसने कहा पुत्री का चेन्नई में एडमिशन करवा दूंगा, आप 4 लाख रूपये मेरे द्वारा दिये गए खाता में RTGS कर दीजिये, उस पैसे को फीस में एडजस्ट करवा दूंगा।
इस बार उन्होंने 4 लाख रूपये न देकर अपने पुत्री का SSSMCI चेन्नई में एडमिशन करवाया। उसके बाद ये चारो के पास बार-बार फोन करने पर भी फोन नही उठाया। बाद में 20,50,000/- रूपये में से सिर्फ 94,000 रूपये ही वापस दिये एवं 19,56,000 रूपये वापस करने का झूठा आश्वासन देकर साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया हैं। बांकीमोंगरा थाना में उनके विरुद्ध धारा 34, 420-IPC के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.