February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* आश्वासन के बाद भी अप्रेंटिसों को नहीं मिला  रोजगार

त्रिनेत्र टइम्स  कोरबा जिले में एसईसीएल के अप्रेंटिस रोजगार से वंचित हैं। आश्वासन के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार की मांग को लेकर भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार निर्मलकर ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में श्री निर्मलकर ने कहा कि 23 सितंबर 2022 को 4 हजार 855 एसईसीएल अप्रेंटिस को रोजगार देने का समझौता हुआ था, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन ने अब तक एक भी अप्रेंटिस को रोजगार नहीं दिया है। समझौता हुए लगभग 2 वर्ष होने जा रहा है, एसईसीएल अप्रेंटिस को रोजगार न देकर हजारों की संख्या में अन्य श्रमिकों की भर्ती कर रहा है। एसईसीएल में लगभग 2 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान में लगभग 35 हजार नियमित्त कर्मचारी कार्यरत हैं।
वर्तमान में ठेका के अंतर्गत लगभग 40 से 50 हजार ठेका श्रमिक कार्य करते हैं उसके बावजूद एसईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार देरे में कोताही बरत रहा है। एसईसीएल आईआर हेड बिलासपुर द्वारा मार्च 2023 के बाद से रोजगार देना प्रारंभ करने कहा गया था। इस आश्वासन के बाद भी रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने वित्त मंत्री से रोजगार दिलाने मांग की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.