February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में आषाढ़ महीने में सूखे जैसे हालत के बाद सावन में मानसून बरसने लगा है। तीन-चार दिन से रोजाना बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आई है। ग्रामीण अंचल में किसान खेती-किसानी में जोरशोर से जुट गए हैं। जिले में तीन-चार दिन से अच्छी बारिश होने के कारण खेतों में पर्याप्त पानी भरा है। हालांकि, खेतों के प्रकार के हिसाब से पानी रुका है। बहरा खेतों में पानी भरा हुआ है। लेकिन चंवर क्षेत्र के छोटे खेतों में अभी भी रोपाई कराने लाय पानी नहीं रुका है। जिससे किसान भी पानी वाले खेतों में युद्ध स्तर पर रोपाई करवा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इसी तरह रोजाना बारिश होती रही तो तीन-चार सप्ताह के भीतर धान की रोपाई कार्य पूरा करा सकते हैं।सावन माह के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। रूक-रूक कर हो रही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया की 24 घंटे के भीतर 19.7 मिमी हुई है।
सबसे अधिक वर्षा कटघोरा और पोड़ी-उपरोड़ा में दर्ज की गई है। शनिवार सुबह धूप और बदली की लुकाछिपी जारी रही। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर लगभग दो बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में काली घटा छा गई। झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोग जहां-तहां रूक गए। बारिश थमने का इंतजार करते रहे। लेकिन लगभग दो घंटे तक तेज बारिश जारी रही। इस दौरान लोग जरूरी कार्य होने पर बारिश से बचने के लिए छाता और रैन कोट का सहारा लिया। वहीं वर्षा हल्की होने पर लोग अपने गंतव्य स्थान के लिए निकले। भू-अभिलेख शाखा कोरबा ने 24 घंटे के भीतर जिले का औसत वर्षा 19.7 मिमी दर्ज की गई। जबकि एक जून से शनिवार तक कुल औसत वर्षा 572.7 मिमी दर्ज की गई है। इससे खेतों में पानी भर गया है। हालांकि लगातार हो रही रूक-रूककर बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.