April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स  कोरबा  एसईसीएल के कुसमुंडा खदान के गोदावरी ब्लाक का निरीक्षण करने पहुँचे एक अधिकारी लापता हो गए। शनिवार की शाम 4.30 बजे तेज बारिश होने के कारण खदान में जल सैलाब आ गया। जहां निरीक्षण करने पहुंचे 4 अधिकारी फंस गए। किसी तरह 3 कर्मचारी बच गए, लेकिन एक अधिकारी पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश जारी रही।

कुसमुंडा खदान में जल भराव की स्थिति को देखने के लिए एसईसीएल के शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र नागर अपने तीन साथियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान अचानक तेज बहाव में मिट्टी के साथ पानी आने लगा, जिससे चारों बह गए। तीन लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर आ गए, लेकिन चौथा शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र नागर नहीं निकाल पाए। बचकर आए कर्मचारियों ने बाकी अधिकारियों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद कुसमुंडा प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए बचाव कार्य शुरू किया एसडीआरएफ़ की टीम की सहायता से नागर को निकालने का प्रयास करते रहे, रात भर चले रैस्क्यू के बाद रविवार को माइनिंग अफसर के शव को निकाला गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.