July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में जंगली सूअर का शिकार करने का एक मामला सामने आया है जिसमें बीट गार्ड पर कार्यवाही करने की बजाय उन ग्रामीणों से वसूली करने का आरोप लगा हैं।
जानकारी के अनुसार मामला इसी साल मई माह का है लेकिन दबाकर रखी गई बात अब जाकर उजागर हुई है जिसमें ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्य वन संरक्षक अधिकारी बिलासपुर के निर्देश उपरांत कोरबा डीएफओ के द्वारा इसकी जांच कराई जा रही है। पाली एसडीओ श्री टिकरिहा को यह जिम्मा सौंपा गया है। उनके द्वारा गाँव में जाकर बयान दर्ज करने व जांच की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है।
मामले के बारे में सूत्र द्वारा बताया गया कि पसान रेंज के लैंगा के जंगल में एक जंगली सूअर को मारने के बाद उसके मांस का बंटवारा करते वक्त अपने खबरी की सूचना पर बीट गार्ड वहां पहुंचा। यहां करीब 3 दर्जन लोगों ने आपस में माँस बांट लिया था। बीटगार्ड ने अपने अधिकारियों को सूचित करने और कार्यवाही करने की बजाय शामिल ग्रामीणों से करीब 4500-4500 रुपये लेकर सबको बख्श दिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.