February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स।  कोरबाकारगिल विजय की रजत जयंती   पूर्व सैनिक सेवा संघ कोरबा के तत्वावधान में सुभाष चौक निहारिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों, कांग्रेस नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बॉर्डर में देश की सुरक्षा में लगे जवानों के कारण ही आज हमारा देश सुरक्षित है। कारगिल युद्ध में देश के लिए जान गंवाने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।
कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के रजत जयंती समारोह में महापौर राजकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि एवं पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, पार्षद सुख सागर निर्मलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ मे कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वीर शहीदों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा मौन धारण कर उन्हें याद किया।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों के छक्कें छुड़ा दिये थे। एक तरफ सीधी ढ़लान वाले ऊंचे पर्वत, वहीं दूसरी ओर -15 डिग्री तापमान पर खड़े हमारे जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारे और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अंतिम क्षण तक बहादुरी के साथ लड़ते हुए विजय ध्वज फहराने मे कामयाब रहे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के बारे में देश के सभी लोगों को पता है। इस युद्ध में 500 से अधिक जवानों ने बलिदान दिया, वहीं सैंकड़ों वीर जवान घायल हुए। रेणु अग्रवाल ने बताया कि प्र्याप्त मात्रा में गोला-बारूद नहीं होने के बावजूद बेहद ही समझदारी के साथ हमारे वीर जवानों ने इस लड़ाई को निर्णायक पल तक पहुंचाया। मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करती हूॅ।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए पूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन मुकेश अदलखा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को हमें 25 वर्ष पूर्व के कारगिल संघर्ष की याद दिलाता है। इस अवसर पर हम अपनी सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं और शहीद वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बी के सिंह ने कहा कि भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास दुर्गम पहाड़ों पर लड़ी गयी कारगिल की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम दिखाते हुए दुश्मनों को धराशाही कर भारत का नाम रोशन किया। इस कामयाबी को भारतवासी कभी भी भूल नहीं पायेंगे, भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी सदस्यगण सहित आमजन काफी संख्या में उपस्थित होकर शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.