July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डूब गया नगर का वोट बैंक अब ग्रमीण भी डुबाने की तैयारी
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पर हुई सख्त, प्रति दिन एटीएम की तरह भ्रष्टाचार होगा उजागर
कांग्रेस शासन काल में किए गए भ्रष्टाचारों की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई भी करवाई जाएगी
त्रिनेत्र टाइम्स राहुल    दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा का विधायक अवास पर सवाल खड़े करना उनके लिए ही मुसीबत बन रहा है। विधायक आवास के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार नही हुआ है। वहां तो साफ शुद्ध कार्य चल रहा है जो नगरवासियों को भी दिख रहा है। कांग्रेस शासन काल में जिला पंचायत अध्यक्ष तूमलिका कार्मा ने क्या-क्या किया है, उन सभी भ्रष्टाचारों का खुलासा होगा। जिला चंचायत अध्यक्ष तूलिका तो भ्रष्टाचार की ऐटीएम है। कांग्रेस के शासन काल में जिला पंचायत अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नही छोड़ी है। उनके द्वारा के किए गए सभी भ्रष्टाचार की जांच होगी और कड़ी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। उक्त बातें भाजपा जिला माहामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा तूलिका कांग्रेस को डुबाने के लिए काफी है। नगर में वोट बैंक तो बचा नहीं है अब ग्रामीण क्षेत्र में बची कांग्रेस की राजनैतिक जमीन को भी बंजर करने का प्रयास कर रही है। वे जिस विधायक निवास पर सवाल खड़े कर रही है, पहले खुद का भी तो आंकलन कर लें। अभी वे जहां निवासरत है वह बंगला जज का था। अपने परिवार के आवासों पर भी ध्यान केंद्रित करें और लोगों के सामने रखें क्या वाकई में जितने बंगले मिले वे जायज हैं। ये तो हो गई आवास की बात। अब घोटालों की बात करते हैं। आदिवासी विकास विभाग की सप्लाई का घोटाला किसी से छिपा नहीं है। शिक्षा विभाग में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। टैंकरों की सप्लाई भी सवालों के घेरे में है। विधायक निधि का किस तरह से बंदरबांट हुआ लोग बखूबी जानते है। वॉटर कूलर सप्लाई में भ्रष्टाचार तो खुला दिख रहा है। इस वॉटर कूलर की कीमत बाजर में कुछ है और सप्लाई वाली कीमत आसमां छू रही है। इन सभी भ्रष्टाचारों की जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई भी कारवाई जाएगी।

धीरेंद्र प्रताप सिंह
भाजपा जिला महामंत्री
दंतेवाड़ा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.