July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज से 8 हाथियों का झुंड केंदई रेंज के ग्राम लालपुर पहुंच गया है। इसकी बजह से राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही चोटिया कोरबी मार्ग पर भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में शाम को सड़क पार करते हैं। एतमानगर रेंज में अभी 23 से अधिकहोती विचरण कर रहे है।
कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 13 हाथियों का झुंड ग्राम चचिया में ही विचरण कर रहा है। 10 हाथियों का दूसरा झुंड कोरबा रेंज के ग्राम केराकछार के आसपास ही विचरण कर रहा है। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की निगरानी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी नजर रखे हुए हैं। हाथी अभी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.