February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* सड़क पर गाड़ियां पार्क करने वाले एक दर्जन पर की गई जुर्माने की कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सड़क लोगों के आने-जाने के लिए है न कि गाड़ियां खड़ी कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ाने या सामान रखकर कारोबार के लिए। यह बात कहते-कहते पुलिस-प्रशासन थक गई, पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने पुनः शहर में निकली यातायात पुलिस ने पॉम मॉल के पास एक दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की है।
यातायात पुलिस द्वारा लगातार शहर की सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों को बार-बार समझाईश दी जाती है। बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। परिणाम स्वरुप आए दिन शाम को शहर कि यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में उद्घोषणा के द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर वाहनों की पार्किंग न करें, फिर भी बहुत से लोग यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए यातायात पुलिस ने फिर से अभियान छेड़ दिया है।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी एएसआई मनोज राठौर एवं उनकी टीम द्वारा शहर में फिर से शहर के मुख्य मार्गो में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों का वाहन जब्त कर जुर्माना की वसूली की जा रही है।
सड़क में खड़े वाहनों के पहिए लाॅक, समझाइश भी दी गई
एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि रविवार को शहर के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों के पहिए लॉक किए गए और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है। 1 दिन के भीतर ही शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग 1 दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। सड़क पर यदि कोई भी वहां खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.