कोरबा नाले से गुजरी पाइप पर फंसे कचरे को पार्षद ने स्वयं किया साफ



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा नगर निगम क्षेत्र के नाली और नालों में बारिश होने पर कचरा भी आने लगा है। जानकारी के अनुसार इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला शिव मंदिर के पीछे बड़े नाले में कचरा पाइपलाइन के ऊपर फंस गया। इससे अधिक पानी आने पर बस्तियों में घुसने का डर भी बना रहता है।
इसकी वजह से पार्षद सुफल दास महंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर कचरे को साफ किया। उनके साथ बस्ती के नेम खुंटे, कुलदीप यादव, जय सिंह, कुशवा ठाकुर मनोज चंद्रा आदि ने भी योगदान दिया। पार्षद का कहना है कि नाली और नाला जाम होने पर बारिश का पानी घरों में भी घुस जाता है। इस वजह से अपने वार्ड पर नजर रखे हुए हैं, ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

