July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* रॉकेट बनेंगे वेदांता के शेयर
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  बिहार में जन्मे अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता समूह के लिए दूर अफ्रीका से अच्छी खबर आई है। जांबिया में उसके हाथ फिर से एक कॉपर खदान लग सकती है। पिछले महीने कॉपर की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता ग्रुप के लिए अफ्रीका से अच्छी खबर आई है। जांबिया की एक अदालत ने एक कॉपर खदान के लेनदारों को बकाया चुकाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड कोंकोला कॉपर प्रोजेक्ट का कंट्रोल फिर से हासिल कर सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जांबिया की राजधानी लुसाका की एक अदालत ने शुक्रवार को एक स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी। कोंकोला कॉपर माइंस पीएलसी के लेनदारों ने भी इसका सपोर्ट किया है। इस दक्षिणी अफ्रीकी देश के खान मंत्री पॉल काबुसवे ने फेसबुक पर यह जानकारी दी। वेदांता साल से 2019 से ही इस एसेट को फिर से हासिल करने की कोशिश में लगी है। पिछली सरकार ने इस खान के मालिक पर विस्तार योजनाओं के बारे में झूठ बोलने और बहुत कम टैक्स देने का आरोप लगाते हुए इसे प्रॉविजनल लिक्विडेशन में डाल दिया था।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.