कोरबा ठेकेदार की लेटलतीफी से टी.पी. नगर क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य हुआ धीमा



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा नगर निगम द्वारा टी.पी. नगर क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपयों की लागत से नाली निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि, अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठेकेदार अब तक इस कार्य में लेटलतीफी कर रहा है।
नगर निगम के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्देश्य टी.पी. नगर क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुधारना था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति ने स्थानीय निवासियों को परेशान कर दिया है। नागरिकों ने शिकायत की है कि ठेकेदार की सुस्त कार्यशैली के कारण निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य की शुरुआत के समय से ही ठेकेदार की ओर से लगातार देरी हो रही है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने अब तक इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदार की लेटलतीफी से यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए और ठेकेदार को समय पर कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने चाहिए। यदि इस मामले को जल्द ही नहीं सुलझाया गया, तो टी.पी. नगर के निवासियों को और भी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बताया जा रहा हैं की इस मुद्दे पर नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा हैं की “हमने ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं और यदि वह समय पर कार्य पूरा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि टी.पी. नगर के निवासियों की समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा।
उक्त मामले की जानकारी वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद ऋतु चौरसिया को दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को भी अवगत कराया है।उनके द्वारा जल्दी कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। देखने वाली बात होगी की टी.पी. नगरवासियों को इस समस्या से कब तक निजात मिल पाता है।

