July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हो रहे परेशान
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में लगभग 2600 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है। इन क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं, बालक-बालिकाओं और किशोरियों को विभाग की ओर से पौष्टिक आहार प्रदान किया जाता है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। लेकिन कोरबा जिले में स्थित आंगनबाड़ी तक पोषण आहार नहीं पहुंच रहा है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका परेशान हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले एक माह से पोषण आहार नहीं पहुंच रहा है। इसका असर वितरण पर पड़ा है। बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार का वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे हितग्राही परेशान हैं और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य करने वाली कार्यकर्ता लोगों की नाराजगी का सामना कर रहीं हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.