February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का ग्राम पंचायत बंजारी आगमन होने पर पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने कार्यकर्ताओं तथा जनता के साथ पुष्पगुच्छ व श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. महंत ने आमजनों और कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान जनता ने ग्राम पंचायत बंजारी में जय मां मातीन दाई महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान में लापरवाही बरतने शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान की संचालन समूह का अध्यक्ष पति के द्वारा मनमानी ढंग से किया जा रहा है। लगभग 4 माह से ग्राम पंचायत के आधे से जायदा हितग्राहियों को राशन की आपूर्ति नही हो पाती है और राशन खत्म हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी लगभग 70 हितग्राही बचे है, लेकिन दुकान में राशन नही होने के कारण राशन नही मिल पा रहा। जनसमस्या को संज्ञान में लेते हुए डॉ. महंत ने संबंधित अधीकारियों को तत्काल समस्या का निराकरण करने के लिए बोला।
इस दौरान पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष असमेर पोर्ते, प्रशांत मिश्रा, भोला गोस्वामी, अशोक मिश्रा, अनिल श्रीवास, शिवनंदन कुजुर, विनोद उर्रे, वीनारानी देवागन, मंजू कुशरो, संतोष भगत, मानकुंनावरी भगत, बोधन सोनी, सुबोध मंझवार सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.