कोरबा मरीज को अस्पताल ला रही एंबुलेंस हुई बीच रास्ते में खराब



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राष्ट्रीय एम्बुलेंस सर्विस 108 की सुविधा मरीज को अस्पताल पहुंचाने से लेकर उनके घरों तक छोड़ने के मामले में मिली हुई है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली 4 वर्षीय सोनम नामक बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का विचार किया। इस बारे में 108 संजीवनी को कॉल करने के बाद उन्हें यह सुविधा जरूर मिली। लेकिन इन लोगों को नहीं पता था कि अस्पताल पहुंचने से पहले परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। ग्राम से लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई और शहर क्षेत्र की सीमा में आने के साथ वह खराब हो गई। ऐसे में समस्या थी कि मरीज को सही जगह कैसे पहुंचाया जाए। अगली सुविधा प्राप्त करने के लिए यह लोग यहां 1 घंटे से भी अधिक समय तक परेशान होते रहे।

