February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा। शुक्रवार को कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के प्लेसमेंट सेल द्वारा कैम्पस सेलेक्शन आयोजित किया गया। दोपहर ढाई बजे से आयोजित किए गए इस चयन शिविर में इंश्योरेंस कंपनी के अफसर और प्रतिनिधियों ने विभिन्न पैमानों के आधार पर अभ्यर्थियों की प्रतिभा का आंकलन किया। यूनिट मैनेजर की पांच पोस्ट के लिए कमला नेहरु महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले 32 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लेकर अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन किया है। इस कैंपस इंटरव्यू के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।

उल्लेखनीय होगा कि हाल ही में स्नातक के विभिन्न संकायों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पूर्ण हुई और नतीजे भी जारी हुए। वर्तमान में सेमेस्टर परीक्षाओं का दौर शुरु हो चुका है। साथ ही साथ नए शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए दाखिले की प्रक्रिया भी जारी है। इस बीच शुक्रवार को आदित्य बिरला कैपिटल हेल्थ इंश्योरेंस कोरबा शाखा के सहयोग से महाविद्यालय में कैम्पस इंटरव्यू रखा गया। कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के दिशा-निर्देश में यह कैम्पस इंटरव्यू कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। सर्वसुविधायुक्त 100 से अधिक कंप्यूटरों वाले जिले के सबसे बड़े कंप्यूटर लैब में हुए कैंपस सेलेक्शन में कमला नेहरु महाविद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सहायक प्राध्यापक डाॅ बीना विस्वास, रूपेश मिश्रा, मोहन मंजू, दीप्ति सिंह, आदित्य बिरला कैपिटल हेल्थ इंश्योरेंस कोरबा के ब्रांच मैनेजर विशाल गंगराज, एजेंसी मैनेजर पारुल शर्मा उपस्थित रहे।


पढ़ाई के बाद बच्चों के कॅरियर को दिशा देने का प्रयास: डाॅ बोपापुरकर

इस संबंध में प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि कमला नेहरु महाविद्यालय की ओर से विभिन्न विषय व क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राओं के आगे का भविष्य भी उज्ज्वल हो, इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। काॅलेज परिवार की यह मंशा है कि महाविद्यालयीन शिक्षा के बाद हमारे युवाओं के कॅरियर की राह प्रशस्त करने के इंतजाम पर भी जोर दिया जाना जरुरी है। इसी लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए पहले भी संस्था में कैम्पस इंटरव्यू के जरिए महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का नामी कंपनियों में रिक्रूटमेंट हुआ है। इसके पूर्व वेदांता समूह की कंपनी बालको, सेरेमिक चैम्पियन चाम्पा में सर्विस शुरु की। इसी माह जून में ही काॅलेज के 4 विद्यार्थियों का चयन विशाखापट्टनम की त्रिवेणी सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में भी हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.