February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   महासमुंद | विगत दिनों सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर , 27 जून को जिला भाजपा कार्यालय महासमुन्द में विधानसभा कोर ग्रुप और समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री ,प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ | बैठक के पूर्व प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चंद्राकर, विधानसभा संयोजक चंद्रहास चन्द्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू सहित मंचस्थ अतिथियों द्वारा,भारतमाता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया | बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि महासमुन्द लोकसभा की विजय अभियान में महासमुन्द जिला के सभी भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ का अहम योगदान रहा है | और आगामी कार्यक्रमो में हम सभी एकजुटता से कार्य करेंगे | प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव में विजय के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लगातार तीसरी बार सरकार बंनाने के जिले के सभी विधानसभा के भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ आम मतदाताओं में भी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर ही सम्पूर्ण विकसित भारत का सपना साकार होगा ऐसी सार्थक सोच रही है | प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हर चुनावो की परिस्थितिया अलग अलग होती है | छग की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो जनादेश दिया है वो सम्पूर्ण विकसित भारत का आधार बनेगा | इस चुनाव पर हम सभी के साथ पूरे विश्व की नजरें भारतदेश पर बनी हुई थी | प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत देश ने राष्ट्रहित के मुद्दों के साथ, विकास और जनहित के कार्यो में ऐतहासिक उपलब्धियो को हासिल किया है, वो 3 री बार मोदी जी के नेतृत्व में नए युग का नया अध्याय लिखेगा | संजय श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर सभी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर परिणामो की समीक्षा की जा रही है | छग प्रदेश की जनता ने लगातार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में भरपूर जनसमर्थन दिया है | संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत देश की एकता, अखंडता,और सुरक्षा को दरकिनार करते हुए कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी दलों ने भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए मतदाताओं को कभी नही पूरा होने वाले प्रलोभन भी दिया,मगर देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में ही शसक्त ,समृद्ध,और शक्तिशाली भारत के निर्माण की कल्पना को साकार होते देखा है, और विकसित भारत विजन 2047 को पूरा करने में भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है |

प्रदेश महामंत्री ने केंद्र और राज्य में भाजपा की पुनः सरकार बनाने में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, एकजुटता,और चुनाव प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस विजय के साथ हम आने वाले समय मे जिन जगहों पर जीत से चुके रह गए वहां विशेष प्रयास और कार्यो में गतिशीलता और भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भरपूर प्रयास जारी रखेंगे | संजय श्रीवास्तव ने भाजपा प्रदेश संगठन से जारी आगामी कार्यो और कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओ को देते हुए कहा कि आगामी दिनों में भाजपा मतदाता अभिनन्दन ,वृहद वृक्षारोपण कार्य का आयोजन करेगी | महासमुन्द विधानसभा के चारो मंडलों में सम्पन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी लेने के साथ प्रदेश महामंत्री ने आने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण आवश्यक दिशानिर्देश कार्यकर्ताओ को प्रदान किया | जिला कार्यालय की इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर एवम आभार झलप पटेवा मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल ने किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी पवन वर्मा,निरंजना शर्मा,मण्डल अध्यक्षगण सतपाल सिंघ पाली,श्याम साकरकर,धरम पटेल,सुधा साहू,प्रेम चंद्राकर, महेंद्र जैन,मीना वर्मा,सन्दीप घोष,देवीचंद राठी,मनीष शर्मा, हफीज कुरैशी,रमेश साहू,शंकर चन्द्राकर, गोपाल वर्मा,प्रकाश शर्मा,दिनेश रूपरेला,,हिमांशु चंद्राकर,मुन्ना साहू,आंनद गिरी,उत्तरा प्रहरे,राहुल चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर,सन्तोष वर्मा,महेंद्र सिका, सोमेश दावड़ा, शुभ्रा शर्मा,रविन्द्र जैन,अभिषेक पाण्डे, गोपी कन्नौजे,गुड्डा सिन्हा,कुंदन साहू, सहित बड़ी संख्या में कोर कमेटी और समन्वय समिति के अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.