February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* ग्राम सपलवा सहित आसपास ग्रामो के लिए अलग लाइन खींचकर बिजली सप्लाई का नहीं मिल रहा लाभ
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत बिजली वितरण कंपनी के चैतमा सब-स्टेशन से लगभग 70 गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। बावजूद इसके अभी भी एक फीडर को चालू नहीं किया जा सका है। चार फीडर से ही उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई से इन फीडरों पर लोड बढ़ा है।
ग्राम सपलवा सहित आसपास ग्रामो के लिए अलग लाइन खींचकर बिजली सप्लाई की योजना का उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल रहा है और ईरफ फीडर से ही इन गांवों को बिजली सप्लाई से लोड बढ़ने के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या रहती हैं। चैतमा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सपनाई के लिए सब-स्टेशन का निर्माण कराया है। पांच अलग-अलग फीडर से बिजली सप्लाई की तैयारी पर काम हुआ है, लेकिन अब तक चार फीडर से ही बिजली सप्लाई की जा रही रही है और एक फीडर बंद है, जबकि प्रत्येक फीडर में 15 से अधिक गांवों की सप्लाई जुड़ी है। इस कारण चालू चार फीडर पर लोड रहता है। गर्मी के बाद अब मानसून के मौसम में बिजली सप्लाई की लचर व्यवस्था से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ेगा। ग्राम सपलवा समेत आसपास गांवों की दूरी सब स्टेशन से अधिक है। लंबी लाइन होने के कारण अलग फीडर से बिजली सप्लाई की तैयारी की गई है, लेकिन अब तक यह फीडर चालू नहीं किया गया है। इसे ईरफ फीडर से जोड़ने के कारण क्षेत्र में निर्वाध बिजली सप्लाई चुनौती बन गई है। इससे पटपरा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता भी खासे नाराज हैं।
* बार-बार बिजली कटौती, लचर व्यवस्था से उपभोक्ता हलाकान
जानकारी के अनुसार मौसम साफ रहने पर भी बिजली की बार-बार कटौती की जाती है। बीते शुक्रवार को महज घंटे भर की बारिश होने पर रात भर बिजली सप्लाई बाधित रही। अगले दिन शनिवार दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई बहाल की गई तो रात 12 बजे से फिर से बिजली बंद हो गई, जबकि बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने प्री-मानसून मेंटेनेंस भी किया गया था। इसके बाद भी क्षेत्र में बिजली सप्लाई की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। बारिश छोड़ने के बाद भी रात भर बिजली बंद रहने से वनांचल क्षेत्र होने से जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है।
* जेई दफ्तर खुलने के पांच साल बाद भी अधिकारी की पदस्थापना नहीं
ग्राम चैतमा में जेई दफ्तर खुलने के पांच साल बाद भी अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। इससे जिन उद्देश्यों से जेई दफ्तर खुला है, इसका लाभ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली बिल या इससे संबंधित अन्य समस्या के लिए पाली स्थित बिजली दफ्तर जाना पड़ता है।
* बिजली सप्लाई में फाल्ट की सूचना मिलने पर करा रहे दुरुस्त : ईई
बिजली सब डिवीजन कार्यालय कटघोरा के ईई सी.पी. गढ़ेवाल ने बताया कि बिजली सप्लाई में फाल्ट की सूचना पर दुरुस्त कराकर फिर से सप्लाई की बहाली में देरी नहीं हो रही है। जिस क्षेत्र की भी बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहां के उपभोक्ता सूचना दे सकते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.