July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा  संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के निर्देशानुसार सुब्रतो फुटबॉल कप (बालक 15 वर्ष, बालक-बालिका 17 वर्ष) का संभाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन 29 जून को सुबह 10 बजे सेंट पलोटी स्कूल मंगला बिलासपुर में किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के परिपेक्ष्य में जिले में सुब्रतो फुटबॉल कप जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून 2024 प्रातः 10 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बालको नगर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सभी शासकीय/अशासकीय, हाई व हायर सेकंडरी स्कूल के प्रचार्यों एवं सभी विकासखंड क्रीडा प्रभारी अधिकारियों को जिला स्तरीय शालेय सुब्रतों फुटबॉल कप क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 में अपने विद्यालय/विकासखंड से फुटबॉल टीम को सम्मिलित कराने हेतु निर्देशित किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.