July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 08 अगस्त तक जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण में कर सकते हैं आवेदन जमा
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार के लिये भारत सरकार के गाईडलाईन अनुसार निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप होने चाहिये। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान, प्रपत्र और नियमावली वेबसाईट www.padmaawards.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
उपरोक्तानुसार खेल के क्षेत्र में भारत सरकार की गाईडलाईन अनुसार खिलाड़ी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में पूर्ण कर 08 अगस्त तक जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण कोरबा में जमा कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अन्य जानकारी हेतु आवेदक खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण के मोबाईल नंबर 7067747300 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.