July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


सरकारी अस्पताल ICU में,लाखों के गबन की जांच लटकी
* व्हील चेयर तो दूर स्ट्रेचर भी सुलभ नहीं
* जनप्रतिनिधियों के निर्देश निष्प्रभावी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  कटघोरा-बिलासपुर सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम पाली में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित अनियमितताओ के चलते लाभार्थी मरीज और एक बड़ी आबादी इन दिनों बहुत परेशान और चिन्ताग्रस्त हैं। ऐसा लगता हैं की इस पुरे चिकित्सालय को ही सघन चिकित्सा की जरूरत हैं। अत्यंत ही व्यस्त इस सड़क मार्ग पर आये दिन घटित होने वाली गंभीर एवं जानलेवा दुर्घटनाग्रस्तो को समुचित तो दूर आंशिक चिकित्सा सुविधा भी मुहैया नहीं करा पा रहा हैं। सर्वाधिक परेशानी तो उस समय महसूस होती हैं जब गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सालय के अंदर ले जाने के लिये व्हील चेयर तो दूर स्ट्रेचर भी सुलभ नहीं होता। इस अव्यस्था से खिन्न ग्रामवासियो ने अनेक बार नाराजगी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियो के समक्ष अपना आक्रोश जताया जनप्रतिनिधी भी समय-समय पर निर्देश देते रहे, पर निर्देश हमेशा निष्प्रभावी होकर रह गए और अव्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं लेती।
इस चिकित्सालय के संबंध में चौकाने वाला एक तथ्य यह उभरा हैं की अस्पताल के कक्ष क्रमांक 5 को चिकित्सक कक्ष बनाया गया हैं। किंतु चिकित्सक इस कक्ष में बैठते ही नहीं, यह भी पता चला हैं की वे अपने निज निवास एवं स्व-संचालित क्लिनिक में उपचार करते नजर आते हैं। इस बात को लेकर सर्वाधिक चर्चा दंत चिकित्सा विभाग में व्याप्त हैं। यह तथ्य भी सामने आया हैं की यहां अर्से पूर्व घटित 20 लाख के गबन का एक मामला अबतक अनसुलझा हैं। इस चिकित्सालय की सारी अनिश्चीतताओ पर विराम लगना जरूरी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.