July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला यातायात पुलिस द्वारा लगातार शहर की सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने वालों को समझाईश जाती है, लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते शाम के समय शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में लोगों को सचेत किया जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर गाड़ियों की पार्किंग न करें। फिर भी बहुत से लोग यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास को अनदेखा कर रहे हैं।
अब यातायात कोरबा जिला पुलिस ने फिर से अभियान छेड़ दिया है, कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी एएसआई मनोज राठौर एवंं उनकी टीम द्वारा शहर में फिर से शहर के विभिन्न मार्गो में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूली की जा रही है।
जांच अधिकारी एएसआई श्री राठौर ने बताया कि शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन में विशेष अभियान चलाया गया एवं मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों को लॉक किया गया और उनसे जुर्माना वसूली की कार्यवाही की गई है।
1 ही दिन में शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग दो दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्यवाही की गई है। पुलिस का कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.