August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के ग्राम गुरसिया-जटगा मार्ग में 15 हाथियों का झुंड सड़क पर विचरण करते दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
बताया जा रहा हैं ये हाथी का झुंड पिछले कई महीनो से यहाँ डेरा जमाये हुए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी में जंगल नहीं जाने की मुनादी कराई गई है। इस क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.